कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। योग लगन ग्रह वार तिथि सकल भए अनुकूल, चर अरु अचर हर्ष युत श्रीराम जन्म सुखमूल। श्रीरामचरित मानस के इस दोहे में वर्णित श्री राम के जन्म का उल्लास शुक्रवार को जिले में दिखाई दिया। मंदिरों में दोपहर में घंटे व घड़ियाल बजाकर भगवान के जन्मोत्सव पर पूजन अर्चन हुआ। वहीं भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना।अकबरपुर में जिला अस्पताल के पास स्थित श्री राम-जानकी, लक्ष्मण के मंदिर में श्री उमा हरि सेवा समिति की ओर से शुक्रवार दोपहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर घंटे घड़ियाल के साथ राघवेंद्र सरकार का पूजन हुआ। इसके बाद हुई आरती संपन्न होते ही श्री राम के जयकारे गूंज उठे। यहां अरुण कुमार द्विवेदी , अभय द्विवेदी, राजेश शुक्ला, केके सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.