बेगुसराय, मार्च 29 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर के जयलख सकरपुरा स्थित श्री राम-जानकी मंदिर के प्रांगण में शनिवार की संध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का 78वां समापन समारोह भव्य और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविख्यात डॉ. विपीन मिश्रा के मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं डमरू वादन से हुई। इसके बाद भजन सम्राट रंजीत भारती एवं निहारिका समूह द्वारा लोक परंपराओं पर आधारित भावनृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने देर रात तक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किए रखा। सामाजिक सहयोग विकास समिति के संस्थापक सह सचिव सुमन जीत सुमन ने बताया कार्यक्रम रजनीकांत पाठक एवं बिष्णु पाठक के नेतृत्व में बीते 19 मार्च से शुरू किया गया है। रामनवमी के दिन महावीरी ध्वजा पूजा के उपरांत हजारों बच्चों के बीच प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.