सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवारिया में गुरुवार को विद्यालय के बच्चों ने शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का समारोह धूमधाम से मनाया। वहीं विद्यालय के छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के श्रीकृष्ण के जीवन की झांकी एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विद्यालय के बड़े बच्चों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को समर्पित समूह नृत्य, भजन व भाषण प्रस्तुत किया।प्रधानाचार्य अजय कुमार भरद्वाज ने शिक्षा व शिक्षक का समाज के प्रति दायित्व एवं महत्त्व पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया और साथ ही यह शपथ भी ली कि वे तत्परता और लगन के साथ विद्यार्थियों को शिक्षित करते हुए एक स्वच्छ, सुन्दर समाज का निर्माण करेंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: श्रीकृष्ण-महानतम ...