लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। बांकेगंज ब्लाक के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक व कविताएं शामिल रहीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुस्तक वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। बीडीओ श्रवणकांत अहिरवार ने कहा कि ऐसे कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.