बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- बुद्धम शरण गच्छामि के मंत्र से गूंजा राजगीर विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारा का हुआ आयोजन फोटो : राजगीर बुद्ध-राजगीर के वर्मिज बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री के 100वें वर्षगांठ पर शनिवार को पूजा करते बौद्ध श्रद्धालु। राजगीर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक वर्मा बौद्धिज्म बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री का सौवां वर्षगांठ शनिवार को श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें वर्मा सहित देश के विभिन्न शहरों में स्थापित वर्मिज बौद्ध विहारों के प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राजगीर बुद्धम शरणम गच्छामि के मंत्र से गूंज उठा। बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा समारोह में 100 बौद्ध धर्मावलंबियों ने सहभागिता की। सारनाथ, कुशीनगर, वाराणसी, वैशाली, राजगीर, बोधगया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.