हापुड़, मार्च 31 -- मंगलवार को जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर घरों पर बने मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नगर के जैन धनवंत जैन, पवन जैन, सौरभ जैन, नितिन जैन समेत धर्मावलंबियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक भी किया। इस आयोजन में जैन समुदाय के लोग शामिल हुए। पूजा में महिलाओं और बच्चों की भी उपस्थिति रही। पूजा के बाद मंदिर परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें धनवंत जैन ने युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर थे, जिनका अवतार चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को बिहार के वैशाली (नालंदा) में हुआ था। उनकी माता का नाम त्रिशला और पिता का नाम सिद्धार्थ था। धनवंत जैन ने आगे बताया कि भगवान महावीर स्वाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.