सीवान, मई 1 -- दरौली। प्रखंड के जेआर कॉन्वेंट स्कूल दोन में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान एक विशेष प्रार्थना सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर व संस्थापक चेयरमैन स्व कुमार बिहारी पांडेय जी को भावपूर्ण नमन करते हुए की गई।बच्चों ने गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना और भक्तिपूर्ण प्रार्थना से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक मनमोहक फैशन शो प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या ऋचा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की उन्नति में उसके सहायक कर्मचारियों का हाथ सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह भी पढ़ें- Labour Day Wishes in Hindi, Photos : 1 मई मजदूर दिवस पर भेजें ये शुभकामना संदेश, फोटो, SMS व कोट्स...