धूमधाम से मनाया गया मंदिर का स्थापना दिवस
उन्नाव, मई 2 -- बीघापुर, संवाददाता। राष्ट्र संत मोरारी बापू के व्यास पीठ स्थल पर निर्मित हनुमान मंदिर धाम का 20 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विशेष पूजन-अर्चन के साथ भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर परिसर हनुमान महाराज के जयकारों से गूंज उठा। गौरी गांव में 18-26 नवंबर 2003 तक राष्ट्रसंत मोरारी बापू के श्रीमुख रामकथा प्रवाहित हुई थी। मंदिर प्रबंधक गौरव अवस्थी ने बताया कि 2 मई 2006 को हनुमान भक्तों के सहयोग से निराला शिक्षा निधि संस्थापक कमला शंकर अवस्थी ने मोरारी बापू के व्यास पीठस्थल पर भव्य मंदिर निर्मित कराया। मंदिर में हनुमानजी के ध्यान मुद्रा वाले विग्रह रूप में पवनतनय महाराज प्राण प्रतिष्ठित हैं। भक्तों में प्रसाद वितरण भी किया गया। पूजन- अर्चन में संयुक्त प्रबंधक शिखर अवस्थी, डॉ. कुसुमलता द्विवेदी, प्रधानाचार्य शिवानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.