चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र में मंगलवार को पारंपरिक रीति रिवाज व पूरे उत्साह के साथ मंगला उषा पूजा धूमधाम से मनाया गया। लाइनपर, टुंगरी टोला, मणिपुर और बीस खोली में मंगला उषा पूजा आयोजित की गई। इस दौरान व्रतियों ने मनोहरपुर स्थित कोयल व कोयना नदी के संगम से जल भर कर गाजे बाजे के साथ लाकर पूजा की शुरूआत की। घाट में पूजा करने के बाद व्रतियों ने मुख्य सड़क से कलश यात्रा कर पूजन बेदी पहुंची। पूजा स्थल पर विधिवत पूजा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...