बागपत, अप्रैल 2 -- बड़ौत। हनुमान जयंती पर श्रीनीलकंठ महादेव प्राचीन मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। सभी जय बजरंगी का जयकारा लगाते रहे और भाव प्रकट करते रहे। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिरों पर पूजा पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नगर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। श्रीनीलकंठ महादेव प्राचीन मंदिर में पुरोहित आचार्य अनुज दीक्षित द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ कराया गया। फूलों से बजरंग बली का श्रृंगार किया गया। नगर के पंचवटी मन्दिर, पंचमुखी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर समेत अन्य मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई जगह हनुमान जी को चना औ...