हरिद्वार, अप्रैल 13 -- राष्ट्रीय पंजाबी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने साथियों के साथ धूमधाम से बैसाखी महोत्सव मनाया। उन्होंने स्वामी रूपेंद्र प्रकाश को सम्मानित कर उन्हें बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सुनील सेठी ने कहा कि बैसाखी का पर्व खुशहाली, समृद्धि और आपसी भाईचारे का संदेश देता है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पंजाबी नेता एवं पार्षद हरविंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यापारी नेता संजीव चौधरी, केतन ग्रोवर, प्रदीप मेहता, भूषण लाल अरोड़ा और सौरभ अरोड़ा सहित पंजाबी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को है बैसाखी, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व, क्या है इसका महत्व यह भी पढ़ें- Baisakhi Wishes: बैसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.