रांची, मार्च 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तोरपा का तृतीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सह लघु सिंचाई विभाग तोरपा के सेवानिवृत्त कर्मचारी जितेंद्र नाथ एवं विशिष्ट अतिथि डाक अधीक्षक तोरपा शैलेष कुमार रथे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्वर्गीय बालकृष्ण कुमार बड़ाईक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं विशिष्ट अतिथि ने विद्यालय की शैक्षणिक संरचना पर प्रकाश डाला। वरीय शिक्षिका सावित्री कुमारी ने स्वागत भाषण प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.