घाटशिला, अप्रैल 16 -- पोटका। प्रखंड क्षेत्र में बांग्ला नव वर्ष पोइला वैशाख बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण परमहंस ठाकुर,मां और स्वामी जी की विशेष पूजा की गई। यहां भक्ति संगीत और प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। अंत में हरिनाम संकीर्तन गाया गया। इस अवसर पर सुनील डे, राजकुमार साव, कृष्णा मंडल, चीनू मां, मृणाल पाल, संजय साहू, भानु राणा, अंजलि मंडल, मधुसूदन भट्टाचार्य, मनी पाल, अजीत सरदार, नारायण चटर्जी सहित कई भक्त गण उपस्थित थे। इधर खैरपाल में बांग्ला क्लब की ओर से पोइला वैशाख के अवसर पर राहगीरों के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- नववर्ष आत्मशुद्धि व नए संकल्प का पावन अवसर : मुक्तिनाथानंद यह भी पढ़ें- बंगाली समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.