रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर। रविवार को उत्तराखंड का लोक पर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया। फूलदेई को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से बच्चों की टोली लोगों के घर पहुंचने लगी थी। बच्चों ने घरों की देहरी पूजन किया। साथ ही लोगों को मंगल गीत गाकर शुभकामनायें दी। रविवार को बच्चें टोली के साथ फूलों से सजी थाल और टोकरी लेकर लोगों के घरों में पहुंचे। बच्चों ने देहरी में फूल डालकर फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार तुमर देहरी में बारंबार नमस्कार मंगल गीत गाकर लोगों को शुभकामनायें दी। साथ ही उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने बच्चों की गुड़, चावल और दक्षिणा दी। दोपहर तक बच्चों ने कई घरों का देहरी पूजन किया। इस दौरान बच्चों के देहरी पूजन से लोगों में खुशी देखी गयी। साथ ही लोगों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.