मुंगेर, जनवरी 23 -- मुंगेर, हन्दिुस्तान प्रतिनिधि। सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से मुंगेर में चल रहे पंच कल्याणक प्राण-प्रतष्ठिा महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को प्रभु पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। जन्म कल्याणक को लेकर जैन समाज में उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम स्थल नगर भवन में धार्मिक अनुष्ठान आचार्य सागर जी महाराज के सानध्यि में संपन्न हुआ। इसके बाद भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी। भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर आधारित भजनों पर महिलाएं नृत्य करतीं चल रही थी। नगर भवन से जुवली वेल चौक, गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए शोभायात्रा नगर भवन पहुंचकर संपन्न हुई। आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्म की महानता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.