गंगापार, मार्च 25 -- सहसों ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बभनकुइयां में बुधवार को नवारम्भ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम प्रधान अशोक कुमार, मुख्य अतिथि एआरपी उर्मिला सिंह व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिव नारायण सिंह गप्पू ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक विंदेश्वरी प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हे स्मृति चिन्ह भेट किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र, बालवाटिका व प्राथमिक के पांचवी कक्षा तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। संचालन कर रहे शिक्षक अजीत सिंह ने बच्चों के नामांकन हेतु अभिभावकों से अनुरोध किया। इस अवसर पर शालिनी त्रिपाठी, अमिता, फातिमा जबीं व साधना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...