रांची, मार्च 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। धरम दयाल इंटर कॉलेज सारिदकेल का तीसरा वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शीतल ओहदार और कॉलेज के डायरेक्टर दीपक दयाल साहू व अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि शीतल ओहदार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कॉलेज के डायरेक्टर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी शिक्षक और छात्रों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...