कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के देवबरमपुर स्थित वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में दादा-दादी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर प्री-प्राइमरी, एलकेजी एवं यूकेजी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य, देशभक्ति गीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ जैसे गीतों पर बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास ने उपस्थित दादा-दादी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दादा-दादी के लिए आयोजित मजेदार खेल प्रतियोगिताएं रहीं, जैसे गेंद भागकर लाना, पेयर गिलास से पिरामिड बनाना और जोड़ी में एक्शन-कोन उठाना। वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ...