गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर। अग्रवाल समाज की महिलाओं की ओर से अग्रवाल भवन में पुरुषोत्ममास को लेकर भजन-कीर्तन का क्रम जारी है। शनिवार को अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा झूलन महोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन व मानसपाठ के साथ भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मनोरथी राधा, रमा, श्रुति, आंशिक, पारुल सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम के बी अग्रवाल, संजय, मिथिलेश, प्रहलाद व अन्य ने संपन्न कराया।गया। यह भी पढ़ें- गहवर कुंज उत्सव आयोजित हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...