गंगापार, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फूलपुर नगर के तत्वावधान में केशव बस्ती के शिवाला मंदिर परिसर में घोष दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहां स्वयंसेवकों ने भाग लिया। घोष दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें घोष वादन के माध्यम से अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। फूलपुर के इस स्थानीय आयोजन में गंगा पार के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया और शिवाला मंदिर पर विशेष घोष वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रेम सागर, नगर कार्यवाह उमा चरण, सुरेश विश्वकर्मा, गौरी शंकर चौरसिया, शिवम मिश्रा, उत्तम यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.