गिरडीह, जनवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिखों के 10वें गुरू दशमेश पिता, खालसा पंथ के संस्थापक धन धन श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा में रविवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष दीवान का आयोजन किया गया। गुरूद्वारे को आकर्षक रंग बिरंगे फूलों व रोशनी से सजाया गया था। इस दौरान रांची से आए रागी जत्था भाई भरपूर सिंह और उनकी टीम के द्वारा वह प्रगटिओ मरद अगंमड़ा वरीआम इकेला।। वाह वाह गोबिंद सिंघ आपे गुरू चेला ।। तुम हो सब राजन के राजा। आपे आप गरीब निवाजा, जैसे कई शबद प्रस्तुत किए। जिसे सुनकर सात संगत निहाल हो गई। कीर्तन के माध्यम से संगतों को भाई भरपूर सिंह ने बताया कि मानव को अपने जीवन में सुख शांति पाने के लिए जात पात का त्याग करना चाहिए व सबों ...