जौनपुर, दिसम्बर 14 -- जौनपुर, संवाददाता। खाटू वाले बाबा का 25वां श्री श्याम महोत्सव रविवार को मनाया गया। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास के बगीचे में किया गया। महोत्सव के दौरान सुबह दिल्ली से आए कारीगरों ने बाबा खाटू श्याम का भव्य शृंगार किया। तत्पश्चात बाबा को सवामणी प्रसाद के रूप में छप्पन भोग लगाया गया। आरती के बाद पहले चरण के कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का दूसरा चरण शाम पांच से शुरू हुआ। इसमें श्री श्याम खाटू का पूजन और आरती आचार्य डॉ.रजनीकान्त द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। दिल्ली से आए राजू दादा और उनसे सहयोगी कारीगरों ने विदेशी फूलों से श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया। श्री श्याम महोत्सव के दूसरे चरण में शाम को आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता से आए भजन गायक निहाल ठाकरान और अमोल-शु...