पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मसीही विश्वासियों ने रविवार को खजूर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चों से शोभायात्रा निकाली गई और विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरजाघर से निकली शोभायात्रा यूनियन चर्च, ग्रामीण बैंक रोड और डीडीसी आवास रोड होते हुए पुनः गिरजाघर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल मसीही विश्वासी हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु के स्वागत में भजन-गीत गाते और जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा के समापन के बाद चर्च में विशेष प्रार्थना सभा व मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। शांति के महारानी गिरजाघर में मुख्य अनुष्ठाता फादर संजय गिद्ध के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खजूर पर्व से जुड़े गीतों के साथ प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.