मेरठ, दिसम्बर 25 -- सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर स्कूल आए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं व टीचर्स को गिफ्ट के रूप में टोफिया वितरित की। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने सभी बच्चों की सांता क्लॉज की ड्रेस व उनके द्वारा किए गए डांस की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी धर्म के पर्वों को बहुत प्रेम व शालीनता से मनाते हैं, जिसमें क्रिसमस भी एक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.