रांची, जून 1 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के राजागढ़ स्थित छाता सरना मैदान में कॉम्पाट मुंडा 12 मौजा धनवार बाबा किलि पड़हा जतरा का भव्य आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष, युवा तथा पारंपरिक नृत्य दल शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि शनिचाराय भेंगरा एवं विशिष्ट अतिथि अमृता मुंडा उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खोड़हा मंडलियों और आदिवासी मूलवासी भाई-बहनों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। इस दौरान मांदर की थाप, पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पड़हा व्यवस्था, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विर...