गढ़वा, जुलाई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को आरके पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। कारगिल की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर हमारी सेना ने पूरी दुनिया को यह बता दिया कि भारतीय जवान किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटते। यह भी पढ़ें- Palamu News: पूर्व संध्या पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस निदेशक ने अंत में कहा आरके पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्रप...