बदायूं, फरवरी 18 -- बिल्सी। नगर के गौशाला रोड स्थित एसएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का मंगलवार को जेएस रॉयल पैलेस में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां बच्चों ने धार्मिक-देश भक्ति गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मेधावी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह एवं अध्यक्ष प्रखर उपाध्याय ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। उन्होनें कहा कि शिक्षा विकास की मुख्य धुरी है। शिक्षा बगैर किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। इसलिए सभी अभिभावकों को चाहिए वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा अवश्य दिलाए। इस मौके पर बीईओ गौतम प्रकाश, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, ऋषिकांत उपाध्याय, प्रधानाचार्य अवनेश कुमार शाक्य, प्रशासक अमृतलाल शर्मा, ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.