अलीगढ़, मई 28 -- फोटो अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता मदरसा तुल उलूम, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 151वें स्थापना दिवस के मौके पर इल्मी व फिक्री कार्यक्रम "जश्न-ए-गुलिस्तान-ए-सैयद गुलबर्ग होटल अलीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देशभर के शिक्षाविद, स्कॉलर्स, वकील, सामाजिक व मिल्ली शख्सियतें और शहर के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम का आयोजन यह कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और मिल्ली संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें अकलियत काउंसिल ऑफ इंडिया, एएमयू ओल्ड ब्वॉयज स्टूडेंट काउंसित, डिवाइन एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट अलीगढ़ और रहमत फाउंडेशन प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इरफान अंसारी ने बेहतरीन अंदाज़ में किया, जबकि स्वागत भाषण डॉ. कनवर आसिफ ने पेश किया। इस मौके पर देश के नामचीन वक्ताओं ने अपन...