आगरा, मई 23 -- नाला महावीर टॉकीज, मंटोला स्थित दरगाह हजरत हाजी मक्की शाह बाबा का सालाना उर्स प्रतिवर्ष की तरह धूमधाम से मनाया गया। उर्स का आगाज, नात शरीफ, कब्बालियों के साथ मनाया गया। चादरपोशी का दौर चलता रहा। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर कार्यकारिणी के सदस्य मो.आमिर कुरैशी, हाजी मल्लो, पप्पू पहलवान, शकील, ताहिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...