मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च में मसीही समाज ने पुनरुत्थान दिवस (ईस्टर-डे) हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें लगभग सभी चर्चों में जुलूस निकाले गए। शामिल झांकियों से प्रभु यीशु का संदेश प्रसारित किया गया। सभी जुलूस मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में एकत्र हुए। फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर इंचार्ज बृजेश मैंसल ने बताया कि प्रभु यीशु के मृतकों के बीच से जी उठने की खुशी में सभी चर्चों से जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में एकत्र हुए, जहां सनराइज सर्विस की आराधना की गई। इसके बाद साढ़े नौ बजे फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च में जल संस्कार हुए और ईस्टर की आराधना की गई। इस आराधना का संचालन पादरी अनिल सी लाल ने किया। बाईबिल का पाठ एवं प्रेज एंड वर्शिप पादरी रोहित मैसी ने किया। प्...