सुल्तानपुर, मार्च 13 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के अटल नगर वार्ड में स्थित आरपीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने छटा बिखेर दी। कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह ने मौजूद प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा नेता विकास वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आवश्यकता है। सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक आशीष तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक संदेश देने का मंच बनते हैं। ...