गढ़वा, जून 9 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सत्संग आश्रम देवघर के वर्तमान आचार्य देव श्री श्री अर्कद्विति चक्रवर्ती के 59वां जन्मदिन सत्संग उपासना केंद्र उर्जीतपा के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी उपस्थित सत्संगी बृंद आचार्य देव के गुणों की चर्चा आपस में कर रहे थे। सत्संग का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, शंख ध्वनि व वंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन तत्पश्चात संध्याकालीन विनती प्रार्थना, सभी जीवो के कल्याण के लिए सामूहिक नाम जप ध्यान, सत्यानुसरण ग्रंथ एवं नारीनीति ग्रंथ का पाठ किया गया। धृति सुंदरलाल और नैना के द्वारा भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया गया। इष्ट चर्चा करते हुए सत्संगी अखिलेश दा ने कहा कि सत्संग नगर के वर्तमान आचार्य देव श्री श्री ठाकुर जी के बताए मार्ग पर हमेशा चला करते थे। इसलिए वह आज आचार्य देव कह...