भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के अन्नपूर्णा मंदिरों में 17 दिवसीय अन्नपूर्णा महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। मंदिरों में बुधवार को ज्योत प्रज्वलन की परंपरा निभाई गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। 24 घंटे चल रहे अखंड रामधुन संकीर्तन का समापन गुरुवार को किया जाएगा। इसके उपरंत सुबह 9 बजे से भक्तों के बीच धान की बाली का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कोतवाली चौक स्थित कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर, ब्राह्मण मंडल धर्मशाला के अन्नपूर्णा मंदिर, जगन्नाथ साह सूड़ी लेन मंदरोजा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर सहित कई स्थानों पर महोत्सव आयोजित किया गया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, आकर्षक फूलों और पारंपरिक सजावट से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.