संभल, अप्रैल 11 -- शहर में वैश्य समाज द्वारा शुक्रवार को अक्रूर जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य एकता समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह संभल गेट स्थित गौशाला में गौसेवा से हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गायों की सेवा कर पुण्य अर्जित किया और धार्मिक वातावरण में दिन की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम गणेश मेला रोड स्थित भोलेनाथ भवन में आयोजित किया गया। यहां समिति के संरक्षक मौसम गुप्ता, सुभाष वार्ष्णेय और विपिन ने अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अक्रूर जी महाराज का स्मरण किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.