प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति की ओर से सोमवार को जगदीश रैंप स्थित मंच पर गंगा छठ दिवस धूमधाम से मनाया गया। समिति के अध्यक्ष पं. प्रदीप पांडेय की अगुवाई में बटुकों ने गंगा मैया की आरती की।भजन संध्या, लोकगीत, नृत्य, कविता व झांकियों की प्रस्तुति हुई। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, अजय प्रकाश मिश्र, आशुतोष पालीवाल, छाया पांडेय, अनुराधा त्रिपाठी, सुमित वैश्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...