मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का 79 वां अवतरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में आए शिष्यों ने महाराज श्री का विधि-विधान पूर्वक मंत्रोचारण के बीच भाव पूजन किया। नगरी के साधु-संतों ने पहुंच शाल ओढ़ाकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किए। शुभारंभ सामूहिक सुंदरकांड के पाठ से किया गया तत्पश्चात श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के अध्यक्ष आरके टंडन, मधु टंडन, जियालाल, सुनीता, राधेश्याम, शारदा, कैलाश गोयल, गीता, कवर सैन गोयल समेत विभिन्न प्रांतों से आए शिष्यों ने महाराज श्री का विधि-विधान पूर्वक मंत्रोचारण के बीच भाव पूजन किया गया। समापन पर गीता घाट आश्रम के स्वामी गीतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि स्वामी केशवानंद महाराज ने नगरी में गंगा तट पर हनुमद्...