कौशाम्बी, मई 7 -- उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का 57वां जन्मदिन उनके गृह नगर सिराथू क्षेत्र के गुलामीपुर में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा भाजपा नेता राहुल कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी व्यक्त की और प्रतीक स्वरूप उपमुख्यमंत्री के चित्र को केक खिलाया। इसके बाद सभी भाजपाइयों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उपमुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद, भाजपा नेत्री दीपा श्रीवास्तव, कड़ा मंडल अध्यक्ष प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.