धूमधाम से मनाया असम राइफल्स का स्थापना दिवस
बागेश्वर, मार्च 24 -- मंगलवार को असम राइफल्स का 192वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया। इस दौरान गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। तहसील रोड स्थित बनकोटी भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि असम राइफल्स देश का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है, जिसकी स्थापना वर्ष 1835 में हुई थी। इस बल ने प्रथम विश्व युद्ध में 76 वीरता पुरस्कार प्राप्त किए, वहीं द्वितीय विश्व युद्ध में भी जापान के विरुद्ध युद्ध लड़कर वीरता का परिचय दिया। असम राइफल्स मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी सीमाओं पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्ष 1989-90 में इसकी दो बटालियनों को श्रीलंका में शांति स्थापना के लिए भेजा गया था। वर्तमान में भी इसकी कई बटालियनें जम्मू-कश्मीर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं। कार्यक्रम में मणिपुर और ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.