काशीपुर, जनवरी 4 -- काशीपुर। आंबेडकर पार्क जनकल्याण सेवा समिति ने रविवार को देश की प्रथम शिक्षिका एवं समाजसेवी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई। समिति अध्यक्ष चंद्रहास गौतम के निवास स्थान पर गौतम बुद्ध, बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शाहूजी महाराज, ज्योतिबा फुले के चित्रों के सामने पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत देश की प्रथम शिक्षिका के रूप में सावित्री बाई फुले को पूरा देश जानता है। उन्होंने 1848 में महिलाओं के लिए पहला स्कूल पुणे में खोला और विधवा महिलाओं के लिए आश्रय स्थल बनाए गए। बीमार रोगियों का इलाज निशुल्क करने में उनका विशेष योगदान रहा। संचालन इंद्रजीत आंबेडकर एवं पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने किया। यहां रंजन बौद्ध, कृपाल बौद्ध, ज्ञानचंद, रेविराम, राम सिंह, पंकज गौतम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.