बिजनौर, मई 10 -- नगीना। नगर में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। धर्मेश चौहान की अध्यक्षता एवं तिलक राज सिंह के संचालन में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा टाटा मोटर्स रामलीला बाग से प्रारंभ होकर नगीना मुख्य मार्ग से होते हुए हिंदू इंटर कॉलेज में समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान रहे एवं अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरविंद गहलोत, शरद गौड़, सुशील चौहान,जगदीश चंद्र चौहान, माला सिंह, विकास राजपूत रहे। पूर्व कमिश्नर रोशन लाल, भाजपा प्रांतीय पार्षद रोहित कुमार रवि नंदलाल सिंह, एड. प्रबोध कुमार, लोकेंद्र चौहान, प्रभात चौहान, डॉ. धर्मवीर सिंह, सुधीर राणा, भूपेश चौहान, सतीश चौहान, तेजवीर सिंह, संदीप राठौर, आलोक कुमार, रवि मालवा, डॉ.अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.