पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। जनपद में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग शामिल हुए और महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप एवं पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में महर्षि कश्यप के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुष्प अर्पण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में कश्यप समाज के लोगों ने बढ़-चढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.