संभल, अप्रैल 6 -- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबू जगजीवन राम की जयंती नगर के कैथल गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बाबू जगजीवन राम के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक साधारण दलित परिवार में जन्म लेकर अपनी मेहनत और शिक्षा के बल पर देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और सविनय अवज्ञा आंदोलन तथा भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार में सबसे युवा मंत्री के रूप में कार्य किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.