धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी आज
बेगुसराय, मार्च 26 -- शहर में उत्सव का माहौल बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में रामनवमी पर्व को लेकर बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों कचहरी रोड, मेन मार्केट, स्टेशन रोड और सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों में रामनवमी से जुड़े झंडे, पताका, भगवान श्रीराम की तस्वीरें, पूजा सामग्री, नारियल, अगरबत्ती और फूलों की बिक्री बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। कई जगहों पर भगवा झंडों और धार्मिक पोस्टरों से बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया है। खासकर युवाओं और बच्चों में रामनवमी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूजा समितियां और अखाड़ा समितियां भी जुलूस और झांकी की तैयारी में जुट गई हैं। इसके लिए ढोल-नगाड़े, पारंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.