सहरसा, जनवरी 23 -- सहरसा। शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह का आयोजन नेताजी सुभाष चौक, सहरसा में किया जाएगा। जयंती समारोह के तहत श्रद्धांजलि सभा में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद् तथा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। सभी वक्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रप्रेम, साहस और बलिदान से जुड़े प्रसंगों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य युवाओं को नेताजी के आदर्शों से प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से समारोह में शामिल होकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.