गंगापार, अप्रैल 12 -- बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयन्ती 14 अप्रैल को गुनई गहरपुर के उधरेगा बस्ती में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर आंबेडकर शिक्षा संस्थान की ओर से गुनईगहरपुर गांव के शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में हाई स्कूल व इंटर में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मिर्जापुर की बिरहा कलाकार रविता गोयल अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके पहले छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...