धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
रामपुर, मार्च 31 -- मोहल्ला कायस्थान स्थित प्रीत कॉलोनी में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक वरिष्ठ नेता प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में हुई। इस दौरान सफाई कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक में नवीन कुमार, कुलदीप वाल्मीकि, धर्मपाल, परवेश वाल्मीकि, अंकित राज, सईद खान, हारुन अली समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.