चित्रकूट, सितम्बर 5 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार की आधी रात तक जन्माष्टमी की धूम रही। पुलिस लाइन से लेकर थाना व चौकियों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ। आधी रात तक पुलिस लाइन में भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस लाइन में जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला, मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूषकांत राय, सीओ सिटी राजकमल, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव सहित अन्य अधिकारी परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, भक्ति गीतों पर सांस्कृति...