रुडकी, मार्च 5 -- रंगों का त्यौहार होली कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली पर बनने वाली मुख्य मिठाई गुझियां और पकोड़ी एक-दूसरे को खिलाई गई। कुछ स्थानों पर ढोल बजाकर नाच गाने के साथ होली मनाई गई। वैसे तो हर साल होली से अगले दिन पुलिसकर्मी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस बार दोपहर बाद ही पुलिस कर्मियों ने थाने में होली का त्यौहार मनाया। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि होली का त्यौहार क्षेत्र में शांतिपूर्ण रहा। वैसे भी एहतियात के तौर पर शांति बनाए रखने के लिए पीएससी मंगाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...