शामली, मार्च 5 -- नगर क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा नगर रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, स्थानीय थाने में भी होली का उल्लास देखने को मिला, जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आपस में रंग लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटीं। नगर क्षेत्र में होली का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग रंगों से सराबोर होने लगे। युवाओं ने डीजे की मनमोहक धुनों पर जमकर नृत्य किया और होली के गीतों पर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। मुहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और पारंपरिक तरीके से गले मिलकर होली की बधाई दी। नगर में शांति और भाईचारे का माहौल बना रहा।वहीं, स्थानीय थाने में भी ...