गंगापार, अप्रैल 2 -- गुरुवार को बारा एवं शंकरगढ़ क्षेत्र में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।जगह जगह सुंदरकांड का पाठ हुआ। क्षेत्र के मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।राज भवन मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ किया गया। स्वयं राजा महेंद्र प्रताप सिंह परिवार सहित पूजा पाठ में मौजूद रहे। चिल्ला गौहानी में बड़े हनुमान मंदिर पर जगत महराज की उपस्थिति में पूजा पाठ किया गया। शंकरगढ़ नगर के राम भवन चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान कमेटी राम भवन चौराहा की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया।मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।कार्यक्रम ...